होम Technology MP Accident : तेज रफ्तार XUV पेड़ से टकराई, एक की मौके पर मौत, चार जिंदगी के लिए जूझ रहे
Technology

MP Accident : तेज रफ्तार XUV पेड़ से टकराई, एक की मौके पर मौत, चार जिंदगी के लिए जूझ रहे

WhatsApp Facebook
MP Accident : तेज रफ्तार XUV पेड़ से टकराई, एक की मौके पर मौत, चार जिंदगी के लिए जूझ रहे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34927-origdbcl16783679916409dcf79e23709dhar081678408041 MP Accident : तेज रफ्तार XUV पेड़ से टकराई, एक की मौके पर मौत, चार जिंदगी के लिए जूझ रहे

MP Accident : टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बुधवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लिधौरा-टीकमगढ़ मार्ग पर एक अनियंत्रित XUV कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी लिधौरा से टीकमगढ़ एक धार्मिक कार्यक्रम (चिहलम) में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार पहले अनियंत्रित हुई और फिर पलटते हुए तेज गति से पेड़ से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)