होम Technology MP Accident : तेज रफ्तार अर्टिगा कार खड़े ट्रक से जा टकराई, मां-बेटी की मौत, 3 घायल
Technology

MP Accident : तेज रफ्तार अर्टिगा कार खड़े ट्रक से जा टकराई, मां-बेटी की मौत, 3 घायल

WhatsApp Facebook
MP Accident : तेज रफ्तार अर्टिगा कार खड़े ट्रक से जा टकराई, मां-बेटी की मौत, 3 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36840-untitled MP Accident : तेज रफ्तार अर्टिगा कार खड़े ट्रक से जा टकराई, मां-बेटी की मौत, 3 घायल

MP Accident : आगर-मालवा। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में मंगलवार सुबह उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम रामाखेड़ी के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। कार उत्तर प्रदेश नंबर की बताई जा रही है और उसमें पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर बड़ौद के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

हादसे के दौरान एक महिला कार में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे बाहर निकालने के लिए राहत टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान सारिका पत्नी श्यामलाल और उनकी बेटी छवि के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सूरजपाल, सचिन और श्याम के रूप में हुई है। सभी के उत्तर प्रदेश निवासी होने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना पर बड़ौद पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव अस्पताल पहुंचाए गए हैं। पुलिस ने परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया कराने की बात कही है।

प्रारंभिक जांच में कार चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने की बात सामने आई है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)