होम Technology MP Accident : चील घाट की नदी में समाया 16 चक्का ट्रक, 2 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी
Technology

MP Accident : चील घाट की नदी में समाया 16 चक्का ट्रक, 2 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

WhatsApp Facebook
MP Accident : चील घाट की नदी में समाया 16 चक्का ट्रक, 2 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37177-image-2026-08-29t121527909 MP Accident : चील घाट की नदी में समाया 16 चक्का ट्रक, 2 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

MP Accident : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कुम्हारी थाना क्षेत्र के चील घाट में देर रात एक 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक और उसमें लदा सामान नदी के अंदर दब गया। ट्रक में सवार दो लोगों के भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही सुबह पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

क्रेन की मदद से ट्रक निकालने की कोशिश

नदी में गहराई और ट्रक के दबे होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रक को बाहर निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया है। एसडीईआरएफ के जवान नदी में उतरकर ट्रक की स्थिति का जायजा ले रहे हैं और उसमें फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

फिलहाल दो लोगों के ट्रक में दबे होने की आशंका है, लेकिन उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हादसे में ट्रक में लदे सामान के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)