होम › Technology › MP : उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा, CM मोहन यादव बोले- सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे
Technology

MP : उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा, CM मोहन यादव बोले- सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे

WhatsApp Facebook
MP : उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा, CM मोहन यादव बोले- सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41497-mp-cm-3 MP : उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा, CM मोहन यादव बोले- सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घ, स्वस्थ और यशस्वी जीवन की कामना भी की।


7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुई राष्ट्रसेवा की यात्रा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र निर्माण और जनसेवा की यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई थी। 25 वर्षों की यह यात्रा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का हर क्षण देश की सेवा और विकास के लिए समर्पित करने का आह्वान किया है।


2047 तक विकसित भारत का दिलाया संकल्प

सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में विकास और जनकल्याण के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।


महाकाल लोक से बढ़ा उज्जैन का धार्मिक महत्व

मुख्यमंत्री ने उज्जैन के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों महाकाल लोक का लोकार्पण होने के बाद उज्जैन धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, वर्ष 2022 तक उज्जैन में करीब 60 से 70 लाख श्रद्धालु आते थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 7 करोड़ तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि इसी अवधि में मध्यप्रदेश में पर्यटकों की कुल संख्या 20 करोड़ से अधिक हो गई।


राम मंदिर से UCC तक गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर तैयार हुआ है। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में विधानसभा के माध्यम से रास्ता साफ किया गया है। उन्होंने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।


कोरोना से नक्सलवाद तक निर्णायक फैसलों का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना जैसे वैश्विक संकट का सामना किया। इसके साथ ही अनुच्छेद 370 को लेकर ऐतिहासिक निर्णय और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई जैसे कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सार्वजनिक यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है।


सेवा ज्योति मशाल यात्रा में जुटे जनप्रतिनिधि

उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम और सेवा ज्योति मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य उमेश नाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जितेंद्र पंडिया, सतीश मालवीय, डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा उज्जैन विकास प्राधिकरण, सिंहस्थ प्राधिकरण, नगर निगम और जिला पंचायत से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)