होम Technology MP : उज्जैन में श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर के नवीन उपाश्रय भवन का भूमिपूजन, CM मोहन यादव बोले- सेवा के कार्य ईश्वर की इच्छा से होते हैं
Technology

MP : उज्जैन में श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर के नवीन उपाश्रय भवन का भूमिपूजन, CM मोहन यादव बोले- सेवा के कार्य ईश्वर की इच्छा से होते हैं

WhatsApp Facebook
MP : उज्जैन में श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर के नवीन उपाश्रय भवन का भूमिपूजन, CM मोहन यादव बोले- सेवा के कार्य ईश्वर की इच्छा से होते हैं

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39634-mp-27 MP : उज्जैन में श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर के नवीन उपाश्रय भवन का भूमिपूजन, CM मोहन यादव बोले- सेवा के कार्य ईश्वर की इच्छा से होते हैं

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान माधवनगर क्षेत्र स्थित श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्री संघ एवं उपाश्रय ट्रस्ट के नवीन उपाश्रय भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण के कार्य ईश्वर की प्रेरणा और इच्छा से पूरे होते हैं।

भगवान महावीर के विचारों को बताया जीवन का मार्गदर्शक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान महावीर के विचार मानव जीवन को त्याग, संयम, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने जैन समाज के लोगों को नवीन उपाश्रय भवन के निर्माण के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह भवन धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोगी केंद्र बनेगा।

भगवान शीतलनाथ स्वामी के किए दर्शन और पूजन

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर पहुंचकर भगवान शीतलनाथ स्वामी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने समाजजनों के साथ नवीन उपाश्रय भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर जैन समाज की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। संघ एवं ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट संजय नाहर ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

‘तीन धाम, एक मुकाम’ की अवधारणा पर बनेगा भवन

समाजजनों ने मुख्यमंत्री को नवीन उपाश्रय भवन की योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि भवन में ‘तीन धाम, एक मुकाम’ की अवधारणा के तहत मणिभद्र भगवान के मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

इसके अलावा ई-लाइब्रेरी भवन भी प्रस्तावित है। नया उपाश्रय भवन धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और समाजजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव सहित जैन समाज के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)