होम Technology MP : जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबा CM हाउस, सीएम मोहन यादव ने बच्चों संग फोड़ी मटकी; बोले- जानापाव में बनेगा परशुराम-श्रीकृष्ण लोक
Technology

MP : जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबा CM हाउस, सीएम मोहन यादव ने बच्चों संग फोड़ी मटकी; बोले- जानापाव में बनेगा परशुराम-श्रीकृष्ण लोक

WhatsApp Facebook
MP : जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबा CM हाउस, सीएम मोहन यादव ने बच्चों संग फोड़ी मटकी; बोले- जानापाव में बनेगा परशुराम-श्रीकृष्ण लोक

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37852-cm-mohan-mp MP : जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबा CM हाउस, सीएम मोहन यादव ने बच्चों संग फोड़ी मटकी; बोले- जानापाव में बनेगा परशुराम-श्रीकृष्ण लोक

CM House Janmashtami : भोपाल। देशभर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी जन्माष्टमी के अवसर पर कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ‘श्रीकृष्ण पर्व’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं पर आधारित भव्य प्रस्तुतियां दी गईं।

बच्चों ने किया श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में भाग लिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्म, बाल लीलाओं, माखन चोरी और कंस वध तक की घटनाओं का मंचन किया, जिसे देखकर मौजूद लोग भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और भगवान श्रीकृष्ण के वेश में सजे बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सीएम ने बच्चों के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

भगवान कृष्ण का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का संदेश: CM मोहन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने दुनिया को धर्म, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सीएम ने कहा कि जिस बालक का जन्म कारागार में हुआ, उसका जीवन कितनी कठिन परिस्थितियों से गुजरा होगा, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने हर चुनौती का सामना करते हुए समाज को नई दिशा दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझाया और उज्जैन स्थित सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण की।

जानापाव में बनेगा परशुराम-श्रीकृष्ण लोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थानों को नई पहचान देने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने बताया कि जानापाव क्षेत्र में परशुराम-श्रीकृष्ण लोक का निर्माण किया जा रहा है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण को यहीं भगवान परशुराम से सुदर्शन चक्र प्राप्त हुआ था। इसके बाद उन्हें पाञ्चजन्य शंख भी प्राप्त हुआ।

त्योहारों में सरकार भी निभाती है भागीदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब समाज कोई त्योहार मनाता है तो सरकार की भूमिका सिर्फ अवकाश घोषित करने तक सीमित नहीं हो सकती। सरकार भी समाज के साथ मिलकर उत्सवों में सहभागी बनती है।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना सरकार की जिम्मेदारी है और धार्मिक स्थलों के विकास के जरिए आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

भारत तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था: CM

मुख्यमंत्री ने वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया कई चुनौतियों और संघर्षों का सामना कर रही है, लेकिन भारत लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)