होम › Technology › Mirzapur The Movie के नए पोस्टर्स ने मचाया तहलका, मुन्ना भैया से गुड्डू पंडित तक दिखा दमदार अंदाज; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
Technology

Mirzapur The Movie के नए पोस्टर्स ने मचाया तहलका, मुन्ना भैया से गुड्डू पंडित तक दिखा दमदार अंदाज; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

WhatsApp Facebook
Mirzapur The Movie के नए पोस्टर्स ने मचाया तहलका, मुन्ना भैया से गुड्डू पंडित तक दिखा दमदार अंदाज; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35240-mirzapur-the-movie-5 Mirzapur The Movie के नए पोस्टर्स ने मचाया तहलका, मुन्ना भैया से गुड्डू पंडित तक दिखा दमदार अंदाज; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

मुंबई। ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के चाहने वालों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज से पहले चार नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं। पोस्टर्स सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है और फैंस एक बार फिर मिर्जापुर की उसी दुनिया में लौटने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू की वापसी

जारी किए गए पोस्टर्स में फ्रेंचाइजी के चर्चित किरदार कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और बबलू पंडित नजर आ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल और जितेंद्र कुमार अपने लोकप्रिय किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। इन किरदारों की वापसी ने फिल्म की कहानी को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

11 अगस्त को आएगा फिल्म का ट्रेलर

मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने रख दी है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर 11 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर से पहले पोस्टर्स के जरिए माहौल बनाने की कोशिश की गई है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि बड़े पर्दे पर मिर्जापुर की कहानी किस नए मोड़ पर पहुंचती है और पुराने किरदारों के बीच किस तरह का संघर्ष देखने को मिलेगा।

कई बड़े कलाकार आएंगे नजर

फिल्म की स्टारकास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार के अलावा रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार शामिल हैं। लोकप्रिय किरदारों के साथ इतनी बड़ी स्टारकास्ट फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें भी बढ़ा रही है।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी और लेखन पुनीत कृष्णा ने किया है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और हिंदी के साथ तेलुगु भाषा में भी दर्शकों तक पहुंचेगी। अब 11 अगस्त को ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म की कहानी और किरदारों की नई झलक से फैंस को काफी कुछ जानने का मौका मिलेगा।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)