होम National Lucknow Air India Emergency Landing: वाराणसी से दिल्ली जा रही Air India Express की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो में धुएं का अलार्म बजने से मचा हड़कंप
National

Lucknow Air India Emergency Landing: वाराणसी से दिल्ली जा रही Air India Express की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो में धुएं का अलार्म बजने से मचा हड़कंप

WhatsApp Facebook
Lucknow Air India Emergency Landing: वाराणसी से दिल्ली जा रही Air India Express की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो में धुएं का अलार्म बजने से मचा हड़कंप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37675-lucknow-air-india-express-emergency-landing-cargo-smoke-alarm Lucknow Air India Emergency Landing: वाराणसी से दिल्ली जा रही Air India Express की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो में धुएं का अलार्म बजने से मचा हड़कंप

लखनऊ। वाराणसी से दिल्ली जा रही Air India Express की फ्लाइट की गुरुवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के कार्गो कंपार्टमेंट में स्मोक डिटेक्शन अलार्म बजने के बाद पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और लैंडिंग की अनुमति मांगी।

ATC से परमिशन मिलते ही विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। विमान के लैंड करते ही एयरपोर्ट की रिस्पॉन्स टीम, फायर ब्रिगेड और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। इसके बाद विमान की पूरी जांच की गई।

उड़ान भरने के कुछ देर बाद बजा अलार्म

जानकारी के मुताबिक, Air India Express की फ्लाइट IX 1253 ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ देर बाद विमान के कार्गो कंपार्टमेंट में स्मोक डिटेक्शन अलार्म बजने लगा।

अलार्म की सूचना मिलते ही पायलट ने एहतियात के तौर पर लखनऊ एयरपोर्ट से संपर्क किया। करीब 8:52 बजे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई।

155 यात्रियों और क्रू को विमान से उतारा गया

विमान के लखनऊ में उतरने के बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब 9:02 बजे 155 यात्रियों और क्रू को विमान से उतार लिया गया।

इसके बाद विमान को एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड और तकनीकी टीमों ने विमान के कार्गो समेत अन्य हिस्सों की जांच की।

जांच में नहीं मिला धुएं का कोई संकेत

शुरुआती जांच में विमान के अंदर धुएं का कोई संकेत नहीं मिला। इसके बावजूद कार्गो कंपार्टमेंट में स्मोक डिटेक्शन अलार्म क्यों बजा, इसकी जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट और तकनीकी टीम यह पता लगाने में जुटी है कि अलार्म किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण बजा या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

पायलट की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का अलार्म बजने के बाद पायलट ने तुरंत ATC से संपर्क कर लखनऊ में लैंडिंग का फैसला लिया। विमान को सुरक्षित उतारने के बाद यात्रियों और क्रू को बाहर निकाल लिया गया।

फिलहाल शुरुआती जांच में आग या धुएं के कोई संकेत नहीं मिले हैं। अलार्म के कारणों का पता लगाने के लिए विमान की तकनीकी जांच जारी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)