होम › Technology › Kosovo: कोसोवो की संसद में विपक्षी सांसद ने प्रधानमंत्री पर फेंके अंडे: हंगामे के बाद कार्यवाही रोकी गई, फिर चुनाव का खतरा
Technology

Kosovo: कोसोवो की संसद में विपक्षी सांसद ने प्रधानमंत्री पर फेंके अंडे: हंगामे के बाद कार्यवाही रोकी गई, फिर चुनाव का खतरा

WhatsApp Facebook
Kosovo: कोसोवो की संसद में विपक्षी सांसद ने प्रधानमंत्री पर फेंके अंडे: हंगामे के बाद कार्यवाही रोकी गई, फिर चुनाव का खतरा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35319-ko Kosovo: कोसोवो की संसद में विपक्षी सांसद ने प्रधानमंत्री पर फेंके अंडे: हंगामे के बाद कार्यवाही रोकी गई, फिर चुनाव का खतरा

Kosovo: प्रिस्टिना। कोसोवो की संसद में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब विपक्षी सांसद ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंक दिए। घटना के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सुरक्षा कर्मियों ने कुर्ती को घेर लिया, जबकि सदन की लाइव टीवी प्रसारण भी रोक दिया गया।

सांसद बोलीं- शर्म आनी चाहिए

विपक्षी पार्टी अलायंस फॉर द फ्यूचर ऑफ कोसोवो (AAK) की सांसद टाइम काद्रिजाज पहली पंक्ति में बैठे कुर्ती के पास पहुंचीं और उनकी ओर कई अंडे फेंके। उन्होंने कुर्ती से कहा, ‘शर्म आनी चाहिए आपको।’ इसके बाद सुरक्षाकर्मी और अन्य सांसद बीच-बचाव के लिए पहुंचे।

कुर्ती बोले- बातचीत बचाने की कीमत मंजूर

घटना के बाद कुर्ती ने कहा कि अगर राजनीतिक बातचीत को जारी रखने की कीमत अंडे खाना है, तो वह यह कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। संसद की बैठक में उन्हें स्पीकर पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करनी थी, लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव पर सहमति बनाने के लिए और समय मांगा।

53 सीट जीतने के बावजूद बहुमत नहीं

7 जून के आम चुनाव में कुर्ती की पार्टी वेतेवेंडोसे 120 में से 53 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। हालांकि सरकार बनाने के लिए उसे विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत है। LDK के पास 18 और PDK के पास 22 सीटें हैं। कुर्ती और LDK नेता लुमिर अब्दिक्सिकु के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद समझौता नहीं हो सका है।

दो साल में तीन चुनाव, फिर बढ़ा संकट

कोसोवो में राजनीतिक अस्थिरता के चलते दो साल से कम समय में तीन आम चुनाव हो चुके हैं। राष्ट्रपति का चुनाव तय समय में नहीं होने पर फिर संसदीय चुनाव कराने की स्थिति बन सकती है। इससे देश में राजनीतिक संकट और गहराने की आशंका है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)