होम › Chhattisgarh › KORBA LIVE-IN PARTNER MURDER CASE : गर्लफ्रेंड की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाने वाला लिव-इन पार्टनर अंबिकापुर से गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
Chhattisgarh

KORBA LIVE-IN PARTNER MURDER CASE : गर्लफ्रेंड की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाने वाला लिव-इन पार्टनर अंबिकापुर से गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

WhatsApp Facebook
KORBA LIVE-IN PARTNER MURDER CASE : गर्लफ्रेंड की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाने वाला लिव-इन पार्टनर अंबिकापुर से गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40655-a69ce659-b71d-4f64-9e3c-f5832379e023 KORBA LIVE-IN PARTNER MURDER CASE : गर्लफ्रेंड की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाने वाला लिव-इन पार्टनर अंबिकापुर से गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

KORBA LIVE-IN PARTNER MURDER CASE : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 33 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के करीब एक महीने बाद पुलिस ने फरार लिव-इन पार्टनर को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका संतोषी करीब दो साल से मनोज उरांव (40) के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी। 27 अगस्त को दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, विवाद के बाद मारपीट हुई और महिला की मौत हो गई। इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने का आरोप है।

रक्षाबंधन पर मायके नहीं पहुंची तो परिवार को हुआ शक

संतोषी हर साल रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके जाती थी। इस बार जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। भाइयों ने जब मनोज से उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि संतोषी दो दिन पहले ही घर चली गई है।लेकिन कई दिन गुजरने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

घर में ताला और सेप्टिक टैंक से आ रही थी बदबू

19 सितंबर को संतोषी के भाई रामभरोसे और अन्य परिजन मनोज के घर पहुंचे। वहां ताला लगा हुआ था और मनोज भी गायब था। इसी दौरान घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से तेज दुर्गंध आने पर परिजनों को शक हुआ। टैंक का ढक्कन भी आधा खुला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में निकाला गया शव

पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक खोला गया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में टैंक से महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में जांच शुरू की और आरोपी मनोज उरांव की तलाश तेज कर दी।

अंबिकापुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

घटना के बाद से मनोज फरार था। पुलिस को उसके रायपुर समेत अलग-अलग जगहों पर छिपने की जानकारी मिली। तलाश के दौरान पुलिस ने उसे अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या की पूरी परिस्थितियों, घटना में इस्तेमाल तरीके और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)