होम › Raipur News › Kawardha Raipur Expressway: कवर्धा-रायपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे को केंद्र की मंजूरी, 15 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट
Raipur News

Kawardha Raipur Expressway: कवर्धा-रायपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे को केंद्र की मंजूरी, 15 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट

WhatsApp Facebook
Kawardha Raipur Expressway: कवर्धा-रायपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे को केंद्र की मंजूरी, 15 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35538-center-approves-kawardha-raipur-6-lane-expressway Kawardha Raipur Expressway: कवर्धा-रायपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे को केंद्र की मंजूरी, 15 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट

Kawardha Raipur Expressway: कवर्धा/रायपुर। केंद्र सरकार ने जबलपुर-भोपाल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और जबलपुर-मंडला-छत्तीसगढ़ सीमा-कवर्धा- सिमगा- रायपुर 6-लेन मार्ग परियोजना को हरी झंडी दे दी है। इस मंजूरी के लिए क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

भोपाल-रायपुर के बीच कनेक्टिविटी और होगी मजबूत

सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 15000 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है। उक्त ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के तहत छत्तीसगढ़ के कवर्धा, बेमेतरा, सिमगा से रायपुर शहर जुड़ेगा। वहीं एमपी में यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भोपाल, सागर, दमोह, जबलपुर, मंडला से होते हुए छत्तीसगढ़ में एंट्री होगी। जिससे भोपाल और रायपुर के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी।

6-लेन बनने से सफर मात्र 3 से 4 घंटे में

अभी तक रायपुर से भोपाल पहुंचने में 14 से 15 घंटे लग जाते हैं। वहीं अब घटकर यह सफर 6 से 7 घंटे होने वाला है। इसके साथ ही रायपुर से जबलपुर की दूरी भी बहुत कम हो जाएगी। अभी जबलपुर से रायपुर पहुंचने में 7 से 8 घंटे लग जाते हैं, वहीं प्रस्तावित 6-लेन कॉरिडोर बनने के बाद यह मात्र 3.5 से 4 घंटे का रह जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि इस प्रोजेक्ट से दोनों शहरों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटकों को भी लाभ होगा।

इंटर-स्टेट कॉरिडोर की सबसे बड़ी लाइफलाइन

सांसद पांडेय ने कहा कि यह पूरा इंटर-स्टेट कॉरिडोर मध्य भारत की सबसे बड़ी लाइफलाइन बनने जा रहा है। जबलपुर से छत्तीसगढ़ सीमा चिल्फीघाटी, कवर्धा से होते हुए रायपुर तक जाने वाले इस हाईवे को 6-लेन एक्सप्रेसवे में बदला जाएगा। 2500 करोड़ की लागत से इसे अपग्रेड किया जाएगा। यह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को आपस में जोड़ने वाला सबसे मुख्य व्यापारिक रूट है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित हो रहे सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में मध्यभारत में कनेक्टिविटी का विस्तार विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)