होम Sports Junior Women Asia Cup 2026: जूनियर महिला हॉकी में भारत एशिया चैंपियन, फाइनल में चीन को दी मात
Sports

Junior Women Asia Cup 2026: जूनियर महिला हॉकी में भारत एशिया चैंपियन, फाइनल में चीन को दी मात

WhatsApp Facebook
Junior Women Asia Cup 2026: जूनियर महिला हॉकी में भारत एशिया चैंपियन, फाइनल में चीन को दी मात

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38863-junior-women-asia-cup-2026 Junior Women Asia Cup 2026: जूनियर महिला हॉकी में भारत एशिया चैंपियन, फाइनल में चीन को दी मात

मोकी (चीन)। जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 1-0 से हरा दिया। भारत की इस जीत की नायिका सानिका चंद्रकांत माने रहीं, जिन्होंने 17वें मिनट में निर्णायक गोल दागा।

इस जीत के साथ भारत ने एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप का खिताब लगातार तीसरी बार अपने नाम किया। साथ ही टीम ने एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

सानिका के गोल ने दिलाई जीत

भारत और मेजबान चीन के बीच फाइनल की शुरुआत काफी कड़े मुकाबले के साथ हुई। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने के मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी।

मैच के 17वें मिनट में सानिका चंद्रकांत माने ने भारत के लिए गोल कर दिया। इस गोल ने भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, जिसे उसने हाफ टाइम तक बरकरार रखा।

आखिरी दमतक भारत ने बचाए रखा दबाव

तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने अपनी बढ़त बनाए रखी। चीन ने बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने उसे गोल करने का मौका नहीं दिया।

भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी सीटी तक संयम बनाए रखा और 1-0 की बढ़त को जीत में बदल दिया। इस तरह भारत ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर लगातार तीसरी बार कब्जा किया।

फाइनल तक ऐसे पहुंची भारतीय टीम

भारत का टूर्नामेंट में प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। पूल स्टेज में टीम ने तीन मुकाबले जीते और एक मैच ड्रॉ खेला। 10 अंकों के साथ भारत गोल अंतर के आधार पर एलीट पूल में शीर्ष पर रहा और पूरे पूल स्टेज में उसे हार का सामना नहीं करना पड़ा।

क्वार्टर फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 5-1 की जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दक्षिण कोरिया के खिलाफ जीत में ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ सुप्रिया का भी अहम योगदान रहा।

टीम की तैयारी का मिला फायदा

भारतीय टीम ने इस साल की शुरुआत में नियुक्त कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में व्यवस्थित ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत तैयारी की थी। पूरे टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन में इसका असर देखने को मिला।

लगातार तीसरी बार खिताब जीतना भारतीय जूनियर महिला हॉकी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। चीन के खिलाफ फाइनल में एक गोल की बढ़त को अंत तक कायम रखना टीम के अनुशासन और डिफेंस का भी उदाहरण रहा।

खिलाड़ियों को मिलेगा नकद पुरस्कार

हॉकी इंडिया ने खिताब जीतने वाली जूनियर महिला टीम के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा भी की है। हर खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को1.5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

भारत की इस जीत के साथ टीम ने न सिर्फ जूनियर एशिया कप की ट्रॉफी बरकरार रखने के साथ एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)