होम Sports Junior Asia Cup Hockey :भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, जूनियर एशिया कप सबसे बड़ी जीत, सेमीफाइनल में पहुंची टीम
Sports

Junior Asia Cup Hockey :भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, जूनियर एशिया कप सबसे बड़ी जीत, सेमीफाइनल में पहुंची टीम

WhatsApp Facebook
Junior Asia Cup Hockey :भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, जूनियर एशिया कप सबसे बड़ी जीत, सेमीफाइनल में पहुंची टीम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38499-india-beat-pakistan-19-0-junior-asia-cup-womens-hockey-semifinal Junior Asia Cup Hockey :भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, जूनियर एशिया कप सबसे बड़ी जीत, सेमीफाइनल में पहुंची टीम

मोक्वी (चीन)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा दबदबा बनाया कि पूरे मुकाबले में विरोधी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। चीन के मोक्वी में खेले गए जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पहले हाफ में 10 गोल किए और दूसरे हाफ में 9 गोल दागे। यह महिला जूनियर हॉकी में भारत की सबसे बड़ी जीत बताई गई है। पूजा मलिक ने हैट्रिक लगाई, जबकि सानिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार, सुप्रिया और रोशनी ऐंद ने भी गोलों में अहम योगदान दिया।

पहले क्वार्टर में ही भारत ने बना ली बड़ी बढ़त

भारत ने मैच की शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। पहले क्वार्टर में टीम ने पांच गोल कर दिए।पूजा साहू ने 7वें मिनट में भारत का खाता खोला। इसके बाद रोशनी ऐंद ने 9वें, तनुश्री दिनेश कडू ने 11वें, सुखवीर कौर और सानिका माने ने 13वें मिनट में गोल किए।

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों का आक्रमण जारी रहा। मधु सिदार, गीता यादव, सानिका माने, तनुजा टोप्पो और पूजा मलिक ने गोल किए। हाफ टाइम तक स्कोर 10-0 हो चुका था।

दूसरे हाफ में भी नहीं थमा गोलों का सिलसिला

तीसरे क्वार्टर में पूर्णिमा यादव, मधु सिदार और सुप्रिया ने गोल किए। आखिरी क्वार्टर में कृष्णा शर्मा, पूजा मलिक, सुप्रिया, बिनीमा धन और रोशनी ऐंद ने गोल दागे। पूजा मलिक ने 49वें और 51वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। मैच का 19वां और आखिरी गोल रोशनी ऐंद ने 60वें मिनट में किया।

पूजा मलिक की हैट्रिक, कई खिलाड़ियों ने दिखाया दम

भारत की जीत में पूजा मलिक का प्रदर्शन खास रहा। उन्होंने तीन गोल किए। सानिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार और सुप्रिया ने 2-2 गोल किए। रोशनी ऐंद ने भी दो गोल अपने नाम किए। बाकी गोल अलग-अलग भारतीय खिलाड़ियों ने किए, जिससे टीम के आक्रमण की व्यापकता दिखाई दी।

भारत को मिले 18 पेनल्टी कॉर्नर

मैच में भारत ने लगातार पाकिस्तान के डिफेंस पर दबाव बनाया। टीम को कुल 18 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला। दूसरी ओर पाकिस्तान पूरे मैच में न तो गोल कर सका और न ही कोई पेनल्टी कॉर्नर या पेनल्टी स्ट्रोक हासिल कर पाया।

ग्रुप स्टेज में भी अजेय रहा भारत

क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के सफर में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन मजबूत रहा। भारत ने ग्रुप स्टेज में जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। चीन के खिलाफ भारत का पिछला मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने 19 गोल कर शानदार वापसी दर्ज की।

अब सेमीफाइनल में किससे होगा मुकाबला?

पाकिस्तान को हराकर डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम का सामना दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। सेमीफाइनल मुकाबला 12 सितंबर को खेला जाएगा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)