होम Sports Junior Asia Cup : चीन को हराकर भारत बना चैंपियन, छत्तीसगढ़ की मधु सिदार ने बढ़ाया देश का मान
Sports

Junior Asia Cup : चीन को हराकर भारत बना चैंपियन, छत्तीसगढ़ की मधु सिदार ने बढ़ाया देश का मान

WhatsApp Facebook
Junior Asia Cup : चीन को हराकर भारत बना चैंपियन, छत्तीसगढ़ की मधु सिदार ने बढ़ाया देश का मान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39593-untitled Junior Asia Cup : चीन को हराकर भारत बना चैंपियन, छत्तीसगढ़ की मधु सिदार ने बढ़ाया देश का मान

Junior Asia Cup : बंटी जिंदल, जशपुर। छत्तीसगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी गीता यादव और मधु सिदार की अहम भूमिका रही।

खिताबी जीत के बाद जशपुर की बेटी मधु सिदार जब अपने गृह ग्राम चीड़ोरा पहुंचीं, तो कांसाबेल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मधु का स्वागत कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। स्वागत समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जशपुर हॉकी टीम के अध्यक्ष वाल्टर कुजूर, उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, मधु सिदार के माता-पिता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

टूर्नामेंट में किए चार गोल

मधु सिदार ने जूनियर एशिया कप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार गोल किए। उन्होंने पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया के खिलाफ दो-दो गोल दागे। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और टीम ने बिना कोई मुकाबला गंवाए खिताब पर कब्जा किया।

इस जीत के साथ भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने 2027 जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। लगातार तीसरी बार एशिया कप का खिताब जीतना भारतीय महिला हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं मधु

सम्मान समारोह के दौरान मधु सिदार ने अपने भविष्य के लक्ष्य को लेकर कहा कि वह आगे चलकर ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। इसके लिए वह अभी से अपनी तैयारी जारी रखने की बात कही। उनकी इस उपलब्धि से जशपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)