होम Technology Joheirry Mola : डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनीं Miss World 2026, टॉप-20 से बाहर हुई भारत की निकिता पोरवाल
Technology

Joheirry Mola : डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनीं Miss World 2026, टॉप-20 से बाहर हुई भारत की निकिता पोरवाल

WhatsApp Facebook
Joheirry Mola : डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनीं Miss World 2026, टॉप-20 से बाहर हुई भारत की निकिता पोरवाल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38137-miss-world-2026 Joheirry Mola : डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनीं Miss World 2026, टॉप-20 से बाहर हुई भारत की निकिता पोरवाल

Miss World 2026: वियतनाम। मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने अपने नाम कर लिया है। 5 सितंबर को वियतनाम में आयोजित ग्रैंड फिनाले में जोहेरी को मिस वर्ल्ड 2026 की विजेता घोषित किया गया। उन्हें पिछले साल की मिस वर्ल्ड विजेता थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने ताज पहनाया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया भर की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन अंतिम दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए जोहेरी मोला ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया।

स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस बनीं फर्स्ट रनर-अप

मिस वर्ल्ड 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने विजेता जोहेरी मोला को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी चरण में जोहेरी ने बाजी मार ली। वहीं मलेशिया की तानुसिया चेट्टी को सेकंड रनर-अप चुना गया।

टॉप-6 में शामिल हुईं ये प्रतियोगी

मिस वर्ल्ड 2026 के अंतिम चरण में छह सुंदरियों ने जगह बनाई थी। इनमें डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, एरिट्रिया की स्निट हबटैब, वियतनाम की ले गुयेन बाओ एनगोक, मलेशिया की तानुसिया चेट्टी, स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस और दक्षिण अफ्रीका की रोमांडा होमबीर शामिल थीं। इन सभी प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले के बाद जोहेरी मोला को विजेता चुना गया।

भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 में नहीं बना सकीं जगह

भारत की ओर से प्रतियोगिता में निकिता पोरवाल ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उनका सफर टॉप-40 राउंड तक ही सीमित रह गया और वह टॉप-20 में जगह नहीं बना सकीं। इसके साथ ही मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का सफर समाप्त हो गया।

एक्टिंग और थिएटर से जुड़ी रही हैं निकिता

निकिता पोरवाल का संबंध भारतीय मनोरंजन जगत से भी रहा है। उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की पढ़ाई की है और थिएटर व एक्टिंग में अपनी पहचान बनाई है। निकिता ने साल 2018 में टीवी एंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वह अब तक 60 से ज्यादा नाटकों में अभिनय कर चुकी हैं।

साल 2024 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का ताज भी अपने नाम किया और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल किया।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)