होम Technology Jharkhand News : 25 हाथियों के झुंड का आतंक, ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत
Technology

Jharkhand News : 25 हाथियों के झुंड का आतंक, ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत

WhatsApp Facebook
Jharkhand News : 25 हाथियों के झुंड का आतंक, ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34329-untitled Jharkhand News : 25 हाथियों के झुंड का आतंक, ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत

Jharkhand News : हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार तड़के चलकुशा थाना क्षेत्र के बेडमकी गांव में करीब 25 हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शंकर पंडित (55), निवासी बेडमकी गांव के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे किसी कारणवश उनका सामना जंगल से निकलकर गांव की ओर आए हाथियों के झुंड से हो गया। हाथियों ने उन पर हमला कर दिया और कुचलने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से करीब 25 जंगली हाथियों का झुंड बराकर नदी से लगे जंगलों और आसपास के गांवों में घूम रहा है। हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण ग्रामीणों में पहले से ही दहशत का माहौल था।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। साथ ही ग्रामीणों से जंगल और हाथियों की गतिविधियों वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की गई है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)