होम Technology Jharkhand News : तालाब में मां-बेटे की शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Technology

Jharkhand News : तालाब में मां-बेटे की शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
Jharkhand News : तालाब में मां-बेटे की शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37992-untitled Jharkhand News : तालाब में मां-बेटे की शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand News : पलामू। झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तालापारा गांव में शनिवार सुबह एक महिला और उसके डेढ़ साल के बच्चे के शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रंजू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार शाम बच्चे को लेकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी।

जानकारी के मुताबिक, रंजू देवी ने परिजनों से शौच के लिए बाहर जाने की बात कही थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण तालाब की ओर गए, जहां पानी में महिला और बच्चे के शव दिखाई दिए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसा, आत्महत्या या कुछ और?

फिलहाल मां और बच्चे की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों की मौत तालाब में डूबने से हादसे के कारण हुई या मामला आत्महत्या से जुड़ा है। घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)