होम Technology Jharkhand Crime : तालाब किनारे मिले पति-पत्नी के शव, धारदार हथियार से डबल मर्डर से गांव में दहशत
Technology

Jharkhand Crime : तालाब किनारे मिले पति-पत्नी के शव, धारदार हथियार से डबल मर्डर से गांव में दहशत

WhatsApp Facebook
Jharkhand Crime : तालाब किनारे मिले पति-पत्नी के शव, धारदार हथियार से डबल मर्डर से गांव में दहशत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34262-untitled Jharkhand Crime : तालाब किनारे मिले पति-पत्नी के शव, धारदार हथियार से डबल मर्डर से गांव में दहशत

Jharkhand Crime : चाईबासा। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में पति-पत्नी की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गांडकीदा गांव में शुक्रवार सुबह तालाब के पास दोनों के शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या की गई है।

जानकारी के मुताबिक, वारदात गुरुवार शाम की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा शुक्रवार सुबह तब हुआ, जब ग्रामीण शौच के लिए सरकारी तालाब की ओर गए। वहां नाले के पास करीब 20 फीट की दूरी पर एक महिला और पुरुष के शव पड़े मिले। सूचना मिलते ही गांव के मुंडा कमल किशोर हेम्ब्रम ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस जांच में मृतकों की पहचान डोंका सिंकु (44) और उनकी पत्नी गोरवारी सिंकु (42), निवासी बिश्रामपुर टोला, गांडकीदा गांव के रूप में हुई। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है।

सूचना मिलने के बाद कुमारडुंगी थाना पुलिस, इंस्पेक्टर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)