होम › Technology › Jharkhand Crime : 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Technology

Jharkhand Crime : 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
Jharkhand Crime : 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41863-untitled Jharkhand Crime : 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand Crime : दुमका। झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में 14 वर्षीय नौवीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार देर शाम किशोरी का शव घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। मामले में हत्या के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

गाय खोलने निकली थी छात्रा, फिर नहीं लौटी घर

परिजनों के अनुसार, किशोरी मधुबन स्थित उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। शुक्रवार को स्कूल से घर लौटने के बाद उसने खाना खाया। इसके बाद वह घर से लगभग 500 मीटर दूर मैदान में बंधी गाय को खोलने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान शुक्रवार रात करीब आठ बजे उसका शव एक झाड़ी में मिला। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने की जांच

घटना की सूचना मिलने पर काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह, डीएसपी और डॉग स्क्वॉड की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, जांच जारी

घटना के बाद सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों, संभावित घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

ग्रामीणों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

परिजनों के मुताबिक, किशोरी परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)