होम Technology Jharkhand Crime : जमीन विवाद में परिवार के 3 लोगों की हत्या, आंगन में दफनाए थे शव, 7 दिन बाद खुला राज, दो गिरफ्तार
Technology

Jharkhand Crime : जमीन विवाद में परिवार के 3 लोगों की हत्या, आंगन में दफनाए थे शव, 7 दिन बाद खुला राज, दो गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
Jharkhand Crime : जमीन विवाद में परिवार के 3 लोगों की हत्या, आंगन में दफनाए थे शव, 7 दिन बाद खुला राज, दो गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37123-untitled Jharkhand Crime : जमीन विवाद में परिवार के 3 लोगों की हत्या, आंगन में दफनाए थे शव, 7 दिन बाद खुला राज, दो गिरफ्तार

Jharkhand Crime : चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनके 12 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने तीनों शवों को घर के आंगन में दफना दिया। घटना का खुलासा करीब सात दिन बाद हुआ।

मामला टोंटो थाना क्षेत्र के केंजरा टोला तारोबबुरू गांव का है। पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को राजिन दोरायबुरू (40), उनकी पत्नी जानो दोरायबुरू (38) और 12 वर्षीय बेटे काण्डे दोरायबुरू की हत्या कर दी गई थी। परिजनों को जब तीनों के लापता होने और हत्या की आशंका की जानकारी मिली, तो रगमिया दोरायबुरू ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पूछताछ में खुला पूरा राज

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बोंज दोरायबुरू (19) और मुचिया दोरायबुरू (20) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को घर के आंगन की खुदाई कर तीनों शव बरामद किए।

खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद

एसडीपीओ रफाएल मुर्मू ने बताया कि घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस को जांच के दौरान कुछ अन्य पहलू भी मिले हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)