Jharkhand CBI Raid : 48,400 रुपये रिश्वत केस में CISF के 3 अफसर गिरफ्तार, 5 ठिकानों पर छापा

Jharkhand CBI Raid : रांची। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को एजेंसी ने रांची और धनबाद में एक साथ पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 48,400 रुपये की कथित रिश्वत लेने के मामले में CISF के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
तीनों अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप
CBI के अनुसार गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान सीनियर अकाउंट अधिकारी संतोष कुमार महतो, सहायक अकाउंट अधिकारी सुनील कुमार और सहायक अकाउंट अधिकारी सुजीत कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि तीनों अधिकारियों ने मिलकर 48,400 रुपये की रिश्वत ली थी। कार्रवाई के दौरान CBI टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
रांची-धनबाद में पांच ठिकानों पर सर्च
गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने आरोपित अधिकारियों से जुड़े रांची और धनबाद स्थित पांच परिसरों में तलाशी अभियान शुरू किया। CBI की टीम ने इस दौरान कई दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की है। तलाशी के दौरान कुछ नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज मिलने की भी जानकारी सामने आई है। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है।
लेन-देन से जुड़े साक्ष्य खंगाल रही CBI
CBI अधिकारियों द्वारा बरामद दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत के मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और लेन-देन से जुड़े साक्ष्य क्या हैं।मामले की जांच जारी है और तलाशी से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
Source: Nishaanebaz

