होम › Technology › Jemimah Rodrigues: भारतीय महिला टीम को लगा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
Technology

Jemimah Rodrigues: भारतीय महिला टीम को लगा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

WhatsApp Facebook
Jemimah Rodrigues: भारतीय महिला टीम को लगा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35792-jemimah-rodrigues Jemimah Rodrigues: भारतीय महिला टीम को लगा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

Jemimah Rodrigues: नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप और एशियन गेम्स से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण दोनों टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगी। 3 अगस्त को इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ के दौरान उनके दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जांच के बाद चोट हाई-ग्रेड हैमस्ट्रिंग टियर पाई गई।

एशिया कप के लिए प्रतिका रावल टीम में

जेमिमा की जगह चयन समिति ने प्रतिका रावल को एशिया कप टीम में शामिल किया है। टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी।

30 अगस्त को थाईलैंड से पहला मुकाबला

भारत ग्रुप-ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग, चीन के साथ है। टीम अपना पहला मैच 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 3 सितंबर को हांगकांग और 5 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा।

सेमीफाइनल 10 और 11 सितंबर को

आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर, दूसरा 11 सितंबर और फाइनल 13 सितंबर को होगा।

जेमिमा के बाहर होने से भारत के मध्यक्रम को बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि, प्रतिका रावल के रूप में टीम को एक अनुभवी बल्लेबाजी विकल्प मिला है। प्रतिका ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और अब टी20 टीम में अपनी जगह मजबूत करने का मौका उनके पास होगा।

एशिया कप : भारत की अपडेटेड टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतिका रावल।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)