होम Chhattisgarh Jashpur Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 15 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर, जानें पूरा मामला
Chhattisgarh

Jashpur Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 15 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

WhatsApp Facebook
Jashpur Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 15 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37599-jashpur-raigarh-bus-truck-accident-15-passengers-injured Jashpur Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 15 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

Jashpur Raigarh Bus Accident: जशपुर/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के जशपुर से रायगढ़ जा रही एक यात्री बस बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र के तेजपुर के पास बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार 15 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

7 घायल पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल 15 यात्रियों में से 7 की स्थिति गंभीर बताई गई है। इन सभी को बेहतर उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य 8 घायल यात्रियों का धरमजयगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद धरमजयगढ़ एसडीएम भरत कौशिक और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी भी सिविल अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली।

तेजपुर के पास हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस नारायणपुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र के तेजपुर के पास बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत और बचाव में मदद की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जानकारी के आधार पर बस और ट्रक के बीच टक्कर होने की बात सामने आई है, लेकिन हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पूरी जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही। फिलहाल सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। 

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)