Janjgir-Champa Crime: काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा देकर ठगी की कोशिश, PhonePe पर मांगे 50 हजार; मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार
Janjgir-Champa Crime: जांजगीर-चांपा। काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी। पुलिस की सतर्कता के चलते पीड़ित ठगी का शिकार होने से बच गया।
Janjgir-Champa Crime: फेसबुक-इंस्टाग्राम के जरिए बनाते थे शिकार
पुलिस के अनुसार, आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद उन्हें काले रंग के केमिकल लगे कागज दिखाकर दावा किया जाता था कि एक विशेष केमिकल की मदद से इन्हें असली नोट में बदला जा सकता है। इसी झांसे में फंसाकर आरोपियों द्वारा लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश की जाती थी।
मामले में नवागढ़ क्षेत्र के तेरस राम पाल महिपाल ने फोन के जरिए पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
मास्टरमाइंड पहले भी नकली नोट के मामले में गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शिव प्रसाद मनहर का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसे इससे पहले जैजैपुर पुलिस और रायपुर की गंज पुलिस द्वारा नकली नोट से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।
पूछताछ के दौरान पुलिस आरोपियों से गिरोह में शामिल अन्य लोगों और पूर्व में की गई ठगी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कर रही है।
केमिकल पाउडर और नोट जैसे कागज जब्त
Janjgir-Champa Crime: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद रंग का केमिकल पाउडर, काले केमिकल से लगे नोट जैसे दिखने वाले 6 कागज और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेरस राम ताल निवासी देवरी बिर्रा, राम रतन साहू निवासी करौबाडीह जैजैपुर और शिव प्रसाद मनहर निवासी करौहाडीह के रूप में हुई है।
Janjgir-Champa Crime: BNS की धाराओं में मामला दर्ज
Janjgir-Champa Crime: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क, सोशल मीडिया संपर्कों और आरोपियों से जुड़े अन्य संभावित ठगी के मामलों की जांच कर रही है।
The post Janjgir-Champa Crime: काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा देकर ठगी की कोशिश, PhonePe पर मांगे 50 हजार; मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार appeared first on Nishaanebaz.
Source: Nishaanebaz


