होम Technology Jamshedpur Accident : मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत
Technology

Jamshedpur Accident : मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

WhatsApp Facebook
Jamshedpur Accident : मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40071-untitled Jamshedpur Accident : मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

Jamshedpur Accident : जमशेदपुर। जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवाओं की मौत हो गई। मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खराब होकर खड़े ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के अलावा सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं।

टक्कर के बाद कार ट्रेलर में फंसी

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह करीब 3 बजे मरीन ड्राइव पर हुआ। कार की ट्रेलर के पीछे इतनी जोरदार टक्कर हुई कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रेलर में फंस गया। राहत और बचाव के लिए पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

खराब हालत में खड़ा था ट्रेलर

पुलिस के अनुसार, ट्रेलर पहले से खराब होकर सड़क पर खड़ा था। हादसे के बाद कार और ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों और सड़क पर खड़े भारी वाहन से जुड़े सुरक्षा पहलुओं की भी जांच की जा रही है। हादसे की खबर सामने आने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)