Indore Devas Love Jihad Case: निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग और लाखों की ठगी, देवास पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इंदौर [Nishanebaaz News]Indore TCS Employee Crime Case। मध्य प्रदेश के इंदौर में आईटी कंपनी TCS में कार्यरत एक युवती के साथ फर्जी नाम बताकर दुष्कर्म करने, निजी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और करीब 10 लाख रुपये ऐंठने की गंभीर वारदात सामने आई है। इस मामले में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर देवास की सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित युवती के अनुसार, उसकी आरोपी से पहली मुलाकात पुणे के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। उस दौरान आरोपी ने खुद का नाम ‘महेंद्र’ बताया और देवास का निवासी बताते हुए ई-कॉमर्स व प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े होने का दावा किया। दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उसे देवास स्थित अपने घर ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती को उसकी असली पहचान का पता चला।
असली पहचान उजागर होने पर आरोपी ने युवती के निजी फोटो और वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में युवती से करीब 8 से 10 लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के नाम पर लोन और मोबाइल फोन भी ले लिए, जिनकी ईएमआई (EMI) युवती को भरनी पड़ रही है। इस आर्थिक चपत के कारण युवती के दो बैंक खाते भी फ्रीज हो चुके हैं। शिकायत करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।
मामले की जानकारी मिलने पर इंदौर के करणी सेना कार्यकर्ताओं ने आरोपी को घेरकर पकड़ा और देवास पुलिस को सौंप दिया। देवास सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, वहीं पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
The post Indore Devas Love Jihad Case: निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग और लाखों की ठगी, देवास पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार appeared first on Nishaanebaz.
Source: Nishaanebaz


