होम National India issues NOTAM Indian Ocean: हिंद महासागर में भारत का NOTAM जारी, 6-7 अगस्त को मध्यम दूरी की मिसाइल परीक्षण की संभावना
National

India issues NOTAM Indian Ocean: हिंद महासागर में भारत का NOTAM जारी, 6-7 अगस्त को मध्यम दूरी की मिसाइल परीक्षण की संभावना

WhatsApp Facebook
India issues NOTAM Indian Ocean: हिंद महासागर में भारत का NOTAM जारी, 6-7 अगस्त को मध्यम दूरी की मिसाइल परीक्षण की संभावना

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34371-india-issues-notam-for-indian-ocean-medium-range-missile-test-on-august-67 India issues NOTAM Indian Ocean: हिंद महासागर में भारत का NOTAM जारी, 6-7 अगस्त को मध्यम दूरी की मिसाइल परीक्षण की संभावना

India issues NOTAM Indian Ocean: नई दिल्ली। भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में 6 और 7 अगस्त के लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। आमतौर पर भारत की ओर से बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में इस तरह की अधिसूचना जारी की जाती है, लेकिन इस बार हिंद महासागर के उस क्षेत्र को नोटिफाई किया गया है, जहां हाल के वर्षों में चीन अपनी गतिविधियां लगातार बढ़ाता रहा है।

जानकारी के अनुसार, जारी किए गए NOTAM में लगभग 2,530 किलोमीटर के क्षेत्र को शामिल किया गया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह क्षेत्रफल मध्यम दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल के संभावित परीक्षण की ओर संकेत करता है। हालांकि, भारत सरकार या रक्षा मंत्रालय की ओर से अभी तक परीक्षण को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

NOTAM जारी होने के दौरान निर्धारित क्षेत्र में नागरिक और व्यावसायिक विमानन गतिविधियों के साथ-साथ समुद्री जहाजों की आवाजाही भी सीमित रहती है। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित सैन्य परीक्षण के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है।

बता दें कि चीन पिछले कुछ वर्षों से हिंद महासागर क्षेत्र में अनुसंधान और विकास (R&D) के नाम पर अत्याधुनिक तकनीक से लैस जहाजों और पनडुब्बियों की तैनाती करता रहा है। ऐसे अभियानों को लेकर चीन पर कई बार पूर्व सूचना नहीं देने के आरोप भी लगते रहे हैं।

रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि यदि निर्धारित तिथियों पर मिसाइल परीक्षण होता है, तो यह भारत की मध्यम दूरी की मारक क्षमता और रणनीतिक तैयारी का महत्वपूर्ण प्रदर्शन माना जाएगा। हालांकि, परीक्षण की प्रकृति और मिसाइल के प्रकार की आधिकारिक जानकारी परीक्षण के बाद ही सामने आने की संभावना है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)