होम › Technology › IND vs WI 2nd T20: भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कल: रांची में सीरीज में बढ़त इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव ? जानें
Technology

IND vs WI 2nd T20: भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कल: रांची में सीरीज में बढ़त इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव ? जानें

WhatsApp Facebook
IND vs WI 2nd T20: भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कल: रांची में सीरीज में बढ़त इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव ? जानें

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41680-ind-vs-wi-2nd-t20 IND vs WI 2nd T20: भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कल: रांची में सीरीज में बढ़त इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव ? जानें

IND vs WI 2nd T20: नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला जाएगा। पहले मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी।

शाम 7 बजे शुरू होगा मैच

मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मोबाइल पर दर्शक जियोस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबला देख सकेंगे।

हेड-टू-हेड में भारत मजबूत

दोनों टीमों के बीच अब तक 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

रांची की पिच पर गेंदबाजों को मदद

रांची की पिच पर शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां अब तक 7 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 बार जीत हासिल की है। भारत का यहां सबसे बड़ा स्कोर 196 रन है, जो उसने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन है।

बारिश बन सकती है परेशानी

9 अक्टूबर को रांची में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ऐसे में मौसम मैच के रोमांच पर असर डाल सकता है।

टीवी और मोबाइल पर कहां देखें?

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखे जा सकेंगे। मोबाइल पर जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। लाइव स्कोर और मैच से जुड़े अपडेट्स भी ऑनलाइन देखे जा सकते हैं।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)