होम › Technology › IND vs WI 2nd ODI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी का डेब्यू
Technology

IND vs WI 2nd ODI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी का डेब्यू

WhatsApp Facebook
IND vs WI 2nd ODI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी का डेब्यू

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40698-ind-vs-wi-2nd-odi IND vs WI 2nd ODI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी का डेब्यू

IND vs WI 2nd ODI: नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला वनडे जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। अब उसकी नजरें दूसरा मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर हैं। मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:30 बजे हुआ।

भारत ने जीता टॉस

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गिल ने बताया कि टीम की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया गया है। नीतीश रेड्डी की जगह आकिब नबी को शामिल किया गया है। इसके साथ ही आकिब नबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।

हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा भारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 143 वनडे खेले गए हैं। इनमें भारत ने 73 और वेस्टइंडीज ने 64 मैच जीते हैं। दो मुकाबले ड्रॉ रहे, जबकि चार मैचों का नतीजा नहीं निकला। दोनों टीमों के पिछले पांच वनडे में भारत ने लगातार जीत दर्ज की है।

गुवाहाटी की पिच पर बरसते हैं रन

गुवाहाटी में अब तक दो वनडे खेले गए हैं और दोनों मुकाबलों में बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। 2018 में भारत-वेस्टइंडीज मैच में वेस्टइंडीज ने 322 रन बनाए थे, जिसे भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के शतकों की मदद से हासिल किया था। वहीं, भारत-श्रीलंका मुकाबले में टीम इंडिया ने 367 रन बनाए थे। यहां वनडे का औसत स्कोर करीब 348 रन है।

टीवी और मोबाइल पर ऐसे देख सकेंगे मैच

भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा। मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियो हॉटस्टार का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा डीडी फ्री डिश यूजर्स के लिए डीडी स्पोर्ट्स पर भी मुकाबला उपलब्ध रहेगा। मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

 

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)