होम › National › IND Vs AFG T20 Series: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, दिल्ली में 13 से 17 सितंबर तक होंगे तीन मुकाबले
National

IND Vs AFG T20 Series: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, दिल्ली में 13 से 17 सितंबर तक होंगे तीन मुकाबले

WhatsApp Facebook
IND Vs AFG T20 Series: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, दिल्ली में 13 से 17 सितंबर तक होंगे तीन मुकाबले

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35447-india-afghanistan-t20-series-schedule IND Vs AFG T20 Series: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, दिल्ली में 13 से 17 सितंबर तक होंगे तीन मुकाबले

india-afghanistan-t20-series: नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी हो गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के मुताबिक, दोनों टीमों के बीच सीरीज के तीनों मुकाबले सितंबर में नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी, जबकि दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार (10 अगस्त) को अपने कमर्शियल पार्टनर्स को भेजे पत्र में सीरीज की तारीखों की पुष्टि की। बोर्ड ने बताया कि भारत दौरे के कार्यक्रम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ मिलकर तय और मंजूरी दी गई है। तीनों मैचों के लिए वेन्यू भी फाइनल कर लिए गए हैं।

एसीबी के सीईओ नसीब खान ने पत्र में कहा कि अफगानिस्तान का भारत दौरा 13 से 17 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दौरे की तारीखों और मैचों के आयोजन स्थलों को बीसीसीआई की सहमति से अंतिम रूप दिया गया है।

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। अब दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। दिल्ली में होने वाली इस सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में भी उत्सुकता बढ़ने की उम्मीद है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)