होम › Technology › Imran Khan: पूर्व PM इमरान खान की जेल में मौत की खबर से पाकिस्तान में हड़कंप! सेना ने दावे को झूठा बताया, PTI बोली- CCTV में…
Technology

Imran Khan: पूर्व PM इमरान खान की जेल में मौत की खबर से पाकिस्तान में हड़कंप! सेना ने दावे को झूठा बताया, PTI बोली- CCTV में…

WhatsApp Facebook
Imran Khan: पूर्व PM इमरान खान की जेल में मौत की खबर से पाकिस्तान में हड़कंप! सेना ने दावे को झूठा बताया, PTI बोली- CCTV में…

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35514-imran-khan Imran Khan: पूर्व PM इमरान खान की जेल में मौत की खबर से पाकिस्तान में हड़कंप! सेना ने दावे को झूठा बताया, PTI बोली- CCTV में...

Imran Khan: नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI संस्थापक इमरान खान की मौत की खबर ने वहां की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। अमेरिका में रह रहे पत्रकार वजाहत एस. खान ने दावा किया कि सैन्य सूत्रों में इमरान की मौत को लेकर आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पत्रकार ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके सूत्रों ने इमरान को मृत नहीं देखा है।

ISPR ने दावे को बताया झूठा

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR ने इमरान खान की मौत से जुड़ी खबरों को मनगढ़ंत और झूठा बताया है। ऐसे में फिलहाल इमरान खान की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इमरान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।

PTI का दावा- CCTV में दिखे इमरान

PTI ने दावा किया है कि इमरान के परिवार के सदस्यों ने जेल की CCTV लाइव फीड में उन्हें देखा है। पार्टी लगातार उनकी सेहत और जेल में मिलने-जुलने की पाबंदियों को लेकर चिंता जताती रही है। हाल के दिनों में PTI समर्थकों ने उनकी रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किए हैं।

बहन ने जताई जान के खतरे की आशंका

इमरान खान की बहन डॉ. उजमा और पार्टी नेताओं ने उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए हैं। PTI का आरोप है कि परिवार, वकीलों और डॉक्टरों की मुलाकात पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। पार्टी ने उनकी आंखों की रोशनी और इलाज को लेकर भी चिंता जताई है।

राजनीतिक तनाव और बढ़ा

इमरान की गिरफ्तारी के बाद से PTI और पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान के बीच टकराव बना हुआ है। मौत की अपुष्ट खबर ने इस तनाव को और बढ़ा दिया है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर इमरान खान की मौत की पुष्टि नहीं हुई है और सेना ने इन दावों का खंडन किया है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)