होम › Technology › IGNOU में 1 साल की मास्टर डिग्री शुरू: 4 वर्षीय UG करने वालों के लिए 9 PG कोर्स का विकल्प
Technology

IGNOU में 1 साल की मास्टर डिग्री शुरू: 4 वर्षीय UG करने वालों के लिए 9 PG कोर्स का विकल्प

WhatsApp Facebook
IGNOU में 1 साल की मास्टर डिग्री शुरू: 4 वर्षीय UG करने वालों के लिए 9 PG कोर्स का विकल्प

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36100-ignu IGNOU में 1 साल की मास्टर डिग्री शुरू: 4 वर्षीय UG करने वालों के लिए 9 PG कोर्स का विकल्प

IGNOU: नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) पूरा करने वाले छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब पात्र छात्र चुनिंदा मास्टर डिग्री कोर्स एक साल में पूरा कर सकेंगे। अभी 9 पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में यह सुविधा शुरू की गई है।

इन 9 कोर्स में मिलेगा विकल्प

IGNOU ने अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, कॉमर्स, पत्रकारिता एवं जनसंचार, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और उर्दू में एक वर्षीय मास्टर प्रोग्राम शुरू किए हैं। इनमें संबंधित विषय में चार वर्षीय UG डिग्री पूरी करने वाले पात्र छात्रों को प्रवेश मिलेगा।

दो साल की जगह एक साल में PG

अब तक सामान्य तौर पर स्नातक के बाद मास्टर डिग्री की अवधि दो साल होती थी। नई व्यवस्था के तहत पात्र FYUP छात्र संबंधित एक वर्षीय PG प्रोग्राम पूरा कर सकेंगे। इससे उन्हें उच्च शिक्षा, नौकरी, प्रतियोगी परीक्षा या शोध के लिए आगे बढ़ने में एक साल का समय बच सकता है।

NEP 2020 के तहत बदलाव

IGNOU की यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत उच्च शिक्षा को ज्यादा लचीला बनाने की दिशा में है। चार वर्षीय UG और क्रेडिट आधारित शिक्षा के बाद छात्रों को कम समय में मास्टर डिग्री हासिल करने का विकल्प दिया गया है।

यह सुविधा ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) माध्यम में उपलब्ध कार्यक्रमों के लिए लागू है। छात्रों को प्रवेश से पहले संबंधित कोर्स की पात्रता और ट्रैक की जानकारी जांचनी होगी। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)