होम Chhattisgarh IFS विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम संभालेंगे
Chhattisgarh

IFS विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम संभालेंगे

WhatsApp Facebook
IFS विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम संभालेंगे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 29 अगस्त 2026 को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से पदस्थापना आदेश जारी किया है। आदेश के बाद विवेक आचार्य अब वन विकास निगम के कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 18 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर विवेक आचार्य की सेवाएं वन विभाग को वापस कर दी थीं। इसी आदेश के अनुपालन में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने उनकी नई पदस्थापना की है।

विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विवेक आचार्य को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक पद की जिम्मेदारी अस्थायी तौर पर सौंपी गई है। इसके साथ ही वन विकास निगम से जुड़े प्रशासनिक और विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी।

 

IFS-vivek--243x300 IFS विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम संभालेंगे

विवेक आचार्य की नई पदस्थापना को छत्तीसगढ़ प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। पर्यटन मंडल से हटाए जाने के बाद वन विभाग में उनकी नई जिम्मेदारी तय की गई है।

The post IFS विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम संभालेंगे appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)