होम Technology IAS Transfer : मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और SAS अधिकारियों के तबादले
Technology

IAS Transfer : मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और SAS अधिकारियों के तबादले

WhatsApp Facebook
IAS Transfer : मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और SAS अधिकारियों के तबादले

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36444-untitled IAS Transfer : मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और SAS अधिकारियों के तबादले

IAS Transfer : भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने 2016 से 2024 बैच तक के कई IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही 4 SAS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में दो नगर निगम आयुक्तों के नाम भी शामिल हैं। अभिषेक चौधरी को ग्वालियर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है, जबकि डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को सतना नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सृष्टि देशमुख गौड़ा को रीवा जिला पंचायत का नया CEO बनाया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई IAS अधिकारियों को विभिन्न विभागों में डिप्टी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इसके अलावा जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक गणेश जायसवाल को बैतूल जिला पंचायत का नया CEO बनाया गया है। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य विभागीय कामकाज में तेजी और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करना है।

36445-6638eb9a-6201-4265-93b6-5205273f1cdf IAS Transfer : मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और SAS अधिकारियों के तबादले

 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)