होम › Technology › IAS एस. जयवर्धन को गृह मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी, 3 सप्ताह के भीतर संभालना होगा पदभार
Technology

IAS एस. जयवर्धन को गृह मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी, 3 सप्ताह के भीतर संभालना होगा पदभार

WhatsApp Facebook
IAS एस. जयवर्धन को गृह मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी, 3 सप्ताह के भीतर संभालना होगा पदभार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42205-ias-jaywardhan IAS एस. जयवर्धन को गृह मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी, 3 सप्ताह के भीतर संभालना होगा पदभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय, नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत की गई है। आदेश के मुताबिक, अधिकारी को नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर नया पदभार संभालना होगा।

चार साल के लिए होगी नियुक्ति

एस. जयवर्धन की गृह मंत्रालय में नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से चार साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस संबंध में भारत सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को ई-मेल भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से एस. जयवर्धन को उनके मौजूदा कर्तव्यों से तत्काल मुक्त करने और गृह मंत्रालय, दिल्ली में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए निर्देशित करने को कहा है। इसके बाद अधिकारी केंद्र सरकार में उप सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)