होम › Auto › Honda की 2 नई एडवेंचर बाइक XR300L और XR300 Rally लॉन्च, 286cc इंजन, 26.5Nm का टॉर्क, जानें कीमत और फीचर्स
Auto

Honda की 2 नई एडवेंचर बाइक XR300L और XR300 Rally लॉन्च, 286cc इंजन, 26.5Nm का टॉर्क, जानें कीमत और फीचर्स

WhatsApp Facebook
Honda की 2 नई एडवेंचर बाइक XR300L और XR300 Rally लॉन्च, 286cc इंजन, 26.5Nm का टॉर्क, जानें कीमत और फीचर्स

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41334-honda Honda की 2 नई एडवेंचर बाइक XR300L और XR300 Rally लॉन्च, 286cc इंजन, 26.5Nm का टॉर्क, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो मोबाइल डेस्क: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में एडवेंचर बाइक सेगमेंट को मजबूत करते हुए दो नई मोटरसाइकिल XR300L और XR300 Rally लॉन्च की हैं।

दोनों बाइक का मिजाज अलग

दोनों मोटरसाइकिल एक ही प्लेटफॉर्म और इंजन पर आधारित हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल अलग है। XR300L को डर्ट और ट्रेल राइडिंग के लिए तैयार किया गया है। वहीं XR300 Rally में बड़ा फ्रंट फेयरिंग और लंबा विंडस्क्रीन दिया गया है, जिससे हाईवे पर लंबी दूरी की राइड के दौरान हवा का दबाव कम होता है।

286cc इंजन से मिलेगा दम

दोनों बाइक्स में 286cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह करीब 24.3hp की पावर और 26.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। हल्का वजन होने के कारण शहर और ऑफ-रोड दोनों जगह इसे संभालना आसान रहने की उम्मीद है।

सस्पेंशन और हार्डवेयर

XR300 सीरीज में USD फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक के साथ लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन दिया गया है। इसमें आगे-पीछे डिस्क ब्रेक, वायर-स्पोक व्हील्स और डुअल-पर्पज टायर्स मिलते हैं। इसका सेटअप खराब और कच्चे रास्तों पर बेहतर कंट्रोल के लिए तैयार किया गया है।

इन बाइक्स से होगा मुकाबला

कीमत और पोजिशनिंग के लिहाज से XR300L का मुकाबला लाइटवेट एडवेंचर बाइक सेगमेंट में Hero Xpulse 210 जैसे मॉडल से होगा। वहीं XR300 Rally को KTM Adventure 250 और Royal Enfield Himalayan जैसे विकल्पों के सामने देखा जा सकता है।

कीमत

कंपनी ने XR300L की एक्स-शोरूम कीमत 1.83 लाख रुपए और XR300 Rally की कीमत 2.08 लाख रुपए रखी है। दोनों बाइक्स को रोजाना की राइडिंग, ऑफ-रोडिंग और लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)