होम › Technology › Gwalior Sheetla Mata Truck Accident: शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, 26 से अधिक घायल
Technology

Gwalior Sheetla Mata Truck Accident: शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, 26 से अधिक घायल

WhatsApp Facebook
Gwalior Sheetla Mata Truck Accident: शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, 26 से अधिक घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42462-gwalior-sheetla-mata-truck-accident Gwalior Sheetla Mata Truck Accident: शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, 26 से अधिक घायल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात चीनोर रोड स्थित शीतला माता मंदिर के पास दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को धान से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया।

इस दुर्घटना में 15 श्रद्धालुओं की मौके पर ही या इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि 26 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज अस्पतालों में जारी है।

कैसे हुआ यह हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है। चीनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर एक तेज ढलान है, जहां भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। क्षमता से अधिक धान लादकर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए नीचे की तरफ आ गया।

ट्रक ने सड़क किनारे की दुकानों को अपनी चपेट में लेते हुए मंदिर की बाहरी दीवार और गेट को टक्कर मार दी। सप्तमी के मौके पर मंदिर के बाहर दर्शन के लिए खड़े श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। हादसे की चपेट में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी आए हैं।

प्रशासन और पुलिस बल मौके पर

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर, एसएसपी धर्मवीर सिंह समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)