होम › Technology › Gorakhpur Tiranga Yatra: गोरखपुर में गूंजे ‘वंदे मातरम’ के जयकारे, CM योगी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Technology

Gorakhpur Tiranga Yatra: गोरखपुर में गूंजे ‘वंदे मातरम’ के जयकारे, CM योगी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

WhatsApp Facebook
Gorakhpur Tiranga Yatra: गोरखपुर में गूंजे ‘वंदे मातरम’ के जयकारे, CM योगी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35270-gorakhpur-tiranga-yatra Gorakhpur Tiranga Yatra: गोरखपुर में गूंजे ‘वंदे मातरम’ के जयकारे, CM योगी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Gorakhpur Tiranga Yatra: गोरखपुर। गोरखपुर में सोमवार को देशभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौक तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए हजारों लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया और ‘वंदे मातरम’ व ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

वीरों को नमन कर CM योगी ने शुरू की यात्रा

तिरंगा यात्रा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम परिसर में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। इसके बाद भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री टाउन हॉल पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा की अगुवाई की।

ढाई किलोमीटर तक दिखा राष्ट्रभक्ति का जोश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स व शहरवासी यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते तिरंगे लहराते रहे और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा थीम वाली टी-शर्ट और कैप भी पहनी।

16 जगहों पर हुआ भव्य स्वागत

तिरंगा यात्रा के मार्ग में 16 अलग-अलग स्थानों पर सामाजिक, व्यापारिक और विभिन्न संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री और यात्रा का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के बीच पुष्पवर्षा की गई और लोगों ने जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। सीएम योगी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह

यात्रा के दौरान आठ स्थानों पर लोक कलाकारों और सांस्कृतिक टीमों ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को और भव्य बना दिया। सड़क किनारे मौजूद लोगों ने भी इन पलों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और कई लोग यात्रा की तस्वीरें व वीडियो बनाते नजर आए।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर यात्रा का समापन

करीब ढाई किलोमीटर की पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास पहुंचे। उन्होंने महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद तिरंगे गुब्बारे छोड़े और बच्चों से मुलाकात कर उन्हें चॉकलेट भी दी। इस दौरान लोगों में सेल्फी और तस्वीरें लेने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश

तिरंगा यात्रा के जरिए गोरखपुर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से तिरंगे के सम्मान, देश की एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्ध रहने की अपील की। शहर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उत्साह और देश के प्रति लोगों के भावनात्मक जुड़ाव की तस्वीर पेश करता नजर आया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)