होम Auto Gariaband News: देवभोग में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान बाहरी फेरीवालों और किरायेदारों की सघन जांच पड़ताल
Auto

Gariaband News: देवभोग में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान बाहरी फेरीवालों और किरायेदारों की सघन जांच पड़ताल

WhatsApp Facebook
Gariaband News: देवभोग में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान बाहरी फेरीवालों और किरायेदारों की सघन जांच पड़ताल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gariaband News: गरियाबंद। जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत थाना देवभोग पुलिस ने क्षेत्र में रह रहे बाहरी फेरीवालों, किरायेदारों और अन्य राज्यों से आए लोगों का सघन सत्यापन अभियान चलाया।

अभियान के दौरान विशेष रूप से पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से आए फेरीवालों और किरायेदारों की पहचान, दस्तावेजों और गतिविधियों की गहन जांच की गई, ताकि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी की समय रहते पहचान की जा सके।

एम-आधार ऐप से दस्तावेजों का सत्यापन

पुलिस टीम ने सत्यापन के दौरान संबंधित व्यक्तियों के आधार कार्ड का एम-आधार (mAadhaar) ऐप के माध्यम से मिलान किया। इसके जरिए उनकी पहचान और दस्तावेजों की प्रामाणिकता सुनिश्चित की गई।इसके अलावा पुलिस ने आवश्यक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन भी किया, ताकि किसी प्रकार की फर्जी पहचान या गलत जानकारी का पता लगाया जा सके।

Abhanpur Sawmill: अभनपुर आरा मिल मामला 15 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, डिप्टी रेंजर की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और कॉल रिकॉर्ड की भी हुई जांच

सत्यापन प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप कॉल हिस्ट्री की भी जांच की। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि उनका किसी संदिग्ध व्यक्ति या अंतरराष्ट्रीय नंबर से कोई संपर्क तो नहीं है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई सुरक्षा की दृष्टि से नियमित सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा है।

NAFIS सिस्टम में दर्ज किए गए बायोमेट्रिक

Gariaband News: जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के दस्तावेजों का थाना स्तर पर सत्यापन कर उनकी आवश्यक जानकारी NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) में दर्ज की गई। इस दौरान बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक प्रविष्टियां भी रिकॉर्ड की गईं, जिससे भविष्य में पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो सके।WhatsApp-Image-2026-08-06-at-1.02.02-PM-1-300x226 Gariaband News: देवभोग में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान बाहरी फेरीवालों और किरायेदारों की सघन जांच पड़ताल

पुलिस ने नागरिकों से की सहयोग की अपील

गरियाबंद पुलिस ने मकान मालिकों, व्यापारियों और ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई बाहरी व्यक्ति, किरायेदार, मजदूर या फेरीवाला रह रहा है अथवा कार्य कर रहा है, तो उसका सत्यापन निकटतम पुलिस थाने में अवश्य कराएं।पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि किसी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती हैं तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस के टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर दें।

CG Toll Tax Hike: हाईवे पर सफर हुआ महंगा! छत्तीसगढ़ के 10 टोल प्लाजा पर बढ़ी दरें!

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

Gariaband News: पुलिस का कहना है कि यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखने और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापित रिकॉर्ड तैयार करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इस तरह का सत्यापन अभियान जारी रहेगा।

The post Gariaband News: देवभोग में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान बाहरी फेरीवालों और किरायेदारों की सघन जांच पड़ताल appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)