होम › Technology › Gallantry Awards 2026: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान, 13 सम्मान मरणोपरांत, 19 शौर्य चक्र, देखें पूरी लिस्ट
Technology

Gallantry Awards 2026: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान, 13 सम्मान मरणोपरांत, 19 शौर्य चक्र, देखें पूरी लिस्ट

WhatsApp Facebook
Gallantry Awards 2026: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान, 13 सम्मान मरणोपरांत, 19 शौर्य चक्र, देखें पूरी लिस्ट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35750-ind Gallantry Awards 2026: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान, 13 सम्मान मरणोपरांत, 19 शौर्य चक्र, देखें पूरी लिस्ट

Gallantry Awards 2026: नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 13 पुरस्कार मरणोपरांत हैं। कुल सम्मान में 9 कीर्ति चक्र, 1 बार टू शौर्य चक्र, 19 शौर्य चक्र, 5 बार टू सेना मेडल, 36 सेना मेडल, 3 नौसेना मेडल और 5 वायु सेना मेडल शामिल हैं।

कीर्ति चक्र पाने वालों में 9 नाम

कीर्ति चक्र से लेफ्टिनेंट कर्नल मानेओ फ्रांसिस पीएफ, मेजर जितेंद्र राठी और मरणोपरांत हवलदार गजेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय के मरणोपरांत पुरस्कार पाने वालों में हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह, एसजी कांस्टेबल जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह, तारिक हुसैन, हेड कांस्टेबल बशीर अहमद और इंस्पेक्टर एसटीएफ सुनील कुमार शामिल हैं।

शौर्य चक्र से 19 जवान सम्मानित

बार टू शौर्य चक्र मेजर आदित्य प्रताप सिंह को मिला। शौर्य चक्र पाने वालों में मेजर परमवीर, मेजर तरुण वासुदेवन, मेजर केशव कुमार, मेजर गौरव सिंह बृजवाल, मेजर विपीन कुमार, नायब सूबेदार शंकर राम, नायब सूबेदार डब्बल सिंह बिष्ट, हवलदार जगत्तर सिंह, मरणोपरांत लांस नायक नरेंद्र सिंधु, लांस नायक कपिल देव, सिपाही जसविंदर सिंह, लेफ्टिनेंट कमांडर शिवम कुमार, स्क्वाड्रन लीडर सुधीर कुमार, डीवाईएसपी धीरज सिंह कटोच, इंस्पेक्टर अजय सिंह चिब, डिप्टी एसपी सुखवीर सिंह, एएसआई नियाज अहमद, डिप्टी कमांडेंट अंजनी कुमार और कांस्टेबल दीपक साह शामिल हैं।

सेना मेडल और अन्य सम्मान

बार टू सेना मेडल पाने वालों में मेजर डीएस पाओशो, मेजर अनुज महाजन, मेजर कृष्ण कांत, सूबेदार रमेश कुमार और नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह हैं।

सेना मेडल पाने वालों में लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्कर विजय चौधरी, लेफ्टिनेंट कर्नल सोनम टॉपडेन भूटिया, मेजर सुधांशु शेखर पाणि, मेजर मोहित पोडिया, मेजर आर साहिल, मेजर बालेंदु कुमार झा, मेजर रवि शंकर जोशी, मेजर रुपम दास, मेजर अर्नव बाली, मेजर अंशुमान रंजन, मेजर अरविंद कुमार, कैप्टन करण सिंह चीमा, कैप्टन हरीश सिंह देवाल, कैप्टन मोहित रावत, कैप्टन अंशुमान सिंह, कैप्टन बने स्वराज सुधीर, कैप्टन पृथ्वीराज जयसिंग निघोट, कैप्टन साविक, लेफ्टिनेंट भानु प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट अमन पांडेय, असिस्टेंट कमांडेंट बिकाश राय, सूबेदार पवन कुमार, मरणोपरांत सूबेदार परभात गौर, सूबेदार कनसे नामदेव बालकृष्ण, सूबेदार बलजिंदर सिंह, नायब सूबेदार दयाल सिंह, हवलदार एल जोएल कोम, हवलदार मुल्ला अबिदाली अशरफअली, मरणोपरांत लांस हवलदार पलाश घोष, नायक अली मोहम्मद खान, मरणोपरांत लांस नायक सुजय घोष, लांस नायक अभिमन्यु सिंह, लांस नायक बिधा सिंह, मरणोपरांत लांस नायक प्रीतपाल सिंह, मरणोपरांत सिपाही हरमिंदर सिंह और पैराट्रूपर हिमांशु कुमार शामिल हैं।

नौसेना और वायुसेना के जवान भी सम्मानित

नौसेना मेडल पाने वालों में कमांडर विनीत शर्मा, कमांडर युवराज कुमार और सी अविनाश अन्नासो शामिल हैं। वायु सेना मेडल ग्रुप कैप्टन राहुल जगोट्टा, ग्रुप कैप्टन राहुल रावत, विंग कमांडर आशीष राजपूत, फ्लाइट लेफ्टिनेंट यश और मास्टर वारंट ऑफिसर रविंदरजीत सिंह को दिया गया है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)