होम › Technology › Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट हमले के बाद अल-कायदा की धमकी, फ्लाईदुबई विमान जैसे हमले आगे भी होंगे, लड़ाई खत्म नहीं हुई,जानें अल-हमामी के बारे क्या पता चला
Technology

Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट हमले के बाद अल-कायदा की धमकी, फ्लाईदुबई विमान जैसे हमले आगे भी होंगे, लड़ाई खत्म नहीं हुई,जानें अल-हमामी के बारे क्या पता चला

WhatsApp Facebook
Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट हमले के बाद अल-कायदा की धमकी, फ्लाईदुबई विमान जैसे हमले आगे भी होंगे, लड़ाई खत्म नहीं हुई,जानें अल-हमामी के बारे क्या पता चला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41154-flydubai-co-pilot-attack-hamam-al-hamami Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट हमले के बाद अल-कायदा की धमकी, फ्लाईदुबई विमान जैसे हमले आगे भी होंगे, लड़ाई खत्म नहीं हुई,जानें अल-हमामी के बारे क्या पता चला

तेल अवीव। अल-कायदा से जुड़े पब्लिकेशन ने अमेरिकी और इजरायली यात्रियों वाले विमानों को निशाना बनाने की धमकी दी है। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के अंदर हुए अटैक के बाद बयान सामने आया है।

संगठन समर्थक साप्ताहिक प्रकाशन ‘अल-बयान’ के ताजा अंक में अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमलों का भी जिक्र किया गया। इसमें कहा गया, ‘युद्ध खत्म नहीं हुआ है। अमेरिका, इजरायल और इस्लाम के खिलाफ लड़ने वालों को ले जाने वाले विमान अब भी आसमान में उड़ रहे हैं और उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।’

ओमानी नागरिक अल-हमामी ने 30 सितंबर को फ्लाइट FZ 1073 के कॉकपिट में कप्तान स्मित मच्छार पर पर क्रैश एक्स से हमला किया और विमान का नियंत्रण लेने की कोशिश की। जांच के दौरान उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी पड़ताल की जा रही है। इनमें अल-कायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन और अयमान अल-जवाहिरी समेत कई लोगों से जुड़े कंटेन्ट मिले हैं।

अल-हमामी के बारे में और क्या चला पता

रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी तस्वीर में अयमान अल-जवाहिरी की फोटो थी। हुमाम खलील अबू-मुलाल अल-बलावी का भी जिक्र था, जिसने 2009 में अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला किया था। हालांकि, यह साफ नहीं है कि ये पोस्ट खुद अल-हमामी ने डाली थीं या किसी और ने उसके नाम से पोस्ट किया था। कुछ अकाउंट बाद में हटा दिए गए।

अल-हमामी फ्लाईदुबई में शामिल होने से पहले ओमान एयर और रॉयल एयर मैरोक में काम कर चुका था। ओमान एयर में काम के दौरान उसके चरमपंथी विचारों को लेकर सवाल उठे थे और उसे उड़ान ड्यूटी से हटाकर प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई थी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)