होम › Technology › ED ने हरीश रावत से की पूछताछ, मां की तस्वीर लेकर पहुंचे दफ्तर
Technology

ED ने हरीश रावत से की पूछताछ, मां की तस्वीर लेकर पहुंचे दफ्तर

WhatsApp Facebook
ED ने हरीश रावत से की पूछताछ, मां की तस्वीर लेकर पहुंचे दफ्तर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40291-uk ED ने हरीश रावत से की पूछताछ, मां की तस्वीर लेकर पहुंचे दफ्तर

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत को शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए बुलाया। रावत अपनी मां की तस्वीर लेकर ED कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह अपनी मां, जगदंबा मां और धरती मां का स्मरण कर यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी बड़ी ताकत हैं।

2016 की भर्ती परीक्षा से जुड़ा मामला

ED की पूछताछ 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही है। जांच में परीक्षा की OMR शीट से कथित छेड़छाड़ और निजी कंप्यूटर एजेंसी से जुड़े लेनदेन के पहलुओं को भी शामिल किया गया है।

पूर्व OSD चंदन सिंह जीना पर कार्रवाई

मामला रावत के तत्कालीन OSD और पूर्व निजी सहायक चंदन सिंह जीना से भी जुड़ा है। ED ने 10 सितंबर को जीना समेत कई ठिकानों पर तलाशी ली थी। एजेंसी के मुताबिक, वहां से 32 लाख रुपए की बेहिसाबी नकदी, सोने के आभूषण और 12 महंगी घड़ियां मिली थीं। करीब 52.16 लाख रुपए के बैंक खातों को भी फ्रीज किया गया।

चुनाव से पहले कार्रवाई पर सवाल

रावत ने ED और CBI की कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जांच एजेंसियों का इस्तेमाल शुरू हो जाता है। कांग्रेस में इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और वह जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)