होम › Technology › Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में 12 घंटे में दो बड़े भूकंप: पहले 7.7, फिर उत्तरी सुमात्रा में 6.8 तीव्रता; 38 लोगों की मौत
Technology

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में 12 घंटे में दो बड़े भूकंप: पहले 7.7, फिर उत्तरी सुमात्रा में 6.8 तीव्रता; 38 लोगों की मौत

WhatsApp Facebook
Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में 12 घंटे में दो बड़े भूकंप: पहले 7.7, फिर उत्तरी सुमात्रा में 6.8 तीव्रता; 38 लोगों की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35802-indo Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में 12 घंटे में दो बड़े भूकंप: पहले 7.7, फिर उत्तरी सुमात्रा में 6.8 तीव्रता; 38 लोगों की मौत

Earthquake in Indonesia: जकार्ता। इंडोनेशिया में शनिवार को 12 घंटे के भीतर दो तेज भूकंप आए। पहले देश के पूर्वी हिस्से में फ्लोरेस द्वीप के पास 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके कुछ घंटे बाद उत्तरी सुमात्रा में 6.8 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। लगातार भूकंपों से कई इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई।

7.7 तीव्रता के भूकंप से 38 मौतें

शनिवार तड़के आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से कई मकान और इमारतें ढह गईं। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कम से कम 38 लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। US Geological Survey के अनुसार भूकंप सुबह 5:58 बजे फ्लोरेस क्षेत्र में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे आया। इसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था।

सुनामी की चेतावनी बाद में हटाई गई

भूकंप के बाद इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान एजेंसी BMKG ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी। हालांकि, समुद्र के जलस्तर में खतरनाक बदलाव नहीं मिलने के बाद चेतावनी वापस ले ली गई। शुरुआती भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए।

लोग घरों से बाहर निकले

तेज झटकों के बाद कई इलाकों में लोग घबराकर सुरक्षित जगहों की ओर भागे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में इमारतों को नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उत्तरी सुमात्रा में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप के बाद भी प्रशासन अलर्ट पर है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)