होम › Chhattisgarh › Durg News: टाउनशिप में आवास खाली कराने के नोटिस के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव बोले- एक भी घर खाली नहीं होने देंगे
Chhattisgarh

Durg News: टाउनशिप में आवास खाली कराने के नोटिस के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव बोले- एक भी घर खाली नहीं होने देंगे

WhatsApp Facebook
Durg News: टाउनशिप में आवास खाली कराने के नोटिस के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव बोले- एक भी घर खाली नहीं होने देंगे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Durg News: दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) टाउनशिप में हाउस लीज, लाइसेंस और रिटेंशन आवासों को खाली कराने के लिए जारी किए गए नोटिस के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। भिलाई बचाओ के पोस्टर और बैनर लेकर बड़ी संख्या में रिटेंशनधारी, लाइसेंसधारी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मुर्गा चौक पहुंचे और बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और सीआईएसएफ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मुर्गा चौक से आगे कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पहला बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और सीआईएसएफ ने जनसंपर्क विभाग के पास लगाए गए दूसरे बैरिकेड पर भीड़ को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

हजारों लोग प्रदर्शन में हुए शामिल

प्रदर्शन में टाउनशिप के अलग-अलग सेक्टरों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। धरना स्थल पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भी पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन की आवास नीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रबंधन भिलाई की मौजूदा बसावट को खत्म करने की कोशिश कर रहा है।

‘टाउनशिप का एक भी घर खाली नहीं होने देंगे’

विधायक देवेंद्र यादव ने दावा किया कि टाउनशिप के 10 हजार से अधिक आवासों को खाली करने के नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन आवासों को खाली कराने के बाद किसी निजी संस्था को देने की योजना बनाई जा रही है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि टाउनशिप का एक भी घर खाली नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवासों से जुड़े मुद्दे पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Durg News: हाउस लीज और रिटेंशन नीति वापस लेने की मांग

Durg News: प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीएसपी प्रबंधन की आवास संबंधी नीतियों का विरोध किया। उन्होंने हाउस लीज, लाइसेंस और रिटेंशन आवासों से जुड़े फैसलों को वापस लेने तथा आवास खाली कराने के नोटिस पर रोक लगाने की मांग की।

Durg News: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टाउनशिप के आवासों से जुड़ा फैसला केवल कर्मचारियों और उनके परिवारों को प्रभावित नहीं करेगा, बल्कि भिलाई की सामाजिक और शहरी बसावट पर भी इसका असर पड़ेगा। युवा कांग्रेस ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।

The post Durg News: टाउनशिप में आवास खाली कराने के नोटिस के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव बोले- एक भी घर खाली नहीं होने देंगे appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)