होम › Chhattisgarh › Durg Murder Case: सिगरेट मांगने पर झगड़ा.. गर्लफ्रेंड से बदतमीजी, दोस्त की चाकू मारकर हत्या
Chhattisgarh

Durg Murder Case: सिगरेट मांगने पर झगड़ा.. गर्लफ्रेंड से बदतमीजी, दोस्त की चाकू मारकर हत्या

WhatsApp Facebook
Durg Murder Case: सिगरेट मांगने पर झगड़ा.. गर्लफ्रेंड से बदतमीजी, दोस्त की चाकू मारकर हत्या

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41382-durg-crime Durg Murder Case: सिगरेट मांगने पर झगड़ा.. गर्लफ्रेंड से बदतमीजी, दोस्त की चाकू मारकर हत्या

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। सिगरेट मांगने को लेकर शुरू हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक चित्रेश सहारे की चाकू लगने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान चित्रेश की महिला मित्र के साथ कथित तौर पर बदतमीजी भी की गई, जिसके बाद मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया।

घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित एक PG की है। पुलिस ने मामले में राजनांदगांव निवासी वैभव मानकर (23) और राजकुमार यादव को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस महिला मित्र से जुड़े विवाद समेत घटना के पूरे क्रम की जांच कर रही है।

दोस्त के PG में पहुंचा था चित्रेश

पुलिस के मुताबिक, मृतक चित्रेश सहारे मूल रूप से कवर्धा का रहने वाला था और परीक्षा देने के लिए दुर्ग आया था। वह अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी बहन के साथ अपने दोस्त रवि के PG पहुंचा था।

इसी दौरान PG में रहने वाले वैभव मानकर और राजकुमार यादव से उसकी सिगरेट मांगने को लेकर कहासुनी हो गई।

शुरुआती विवाद कुछ ही देर में गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान चित्रेश की महिला मित्र के साथ कथित बदतमीजी की बात सामने आई, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

पैर और जांघ पर चाकू से हमला

पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों युवकों ने चित्रेश के साथ मारपीट की। इसी बीच उस पर चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है।

चाकू के वार चित्रेश के पैर और जांघ में लगे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे आसपास के लोगों और युवकों की मदद से तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने PG में मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है।

चित्रेश का शव जिला अस्पताल दुर्ग की मर्चुरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

41381-whatsapp-image-2026-10-06-at-35642-pm Durg Murder Case: सिगरेट मांगने पर झगड़ा.. गर्लफ्रेंड से बदतमीजी, दोस्त की चाकू मारकर हत्या

राजनांदगांव के दोनों युवक हिरासत में

ASP शोभराज अग्रवाल मामले की जानकारी देते हुए बताया, राजनांदगांव निवासी वैभव मानकर और राजकुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, चाकू किसने चलाया और घटनाक्रम में दोनों युवकों की क्या भूमिका थी।

महिला मित्र के साथ कथित दुर्व्यवहार और उसके बाद हुए विवाद को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)