होम › Chhattisgarh › Dhananjay Parihar Viral Video: छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख ने तलवार से काटा केक, धनंजय परिहार बोले- कार्यकर्ताओं के कहने पर किया
Chhattisgarh

Dhananjay Parihar Viral Video: छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख ने तलवार से काटा केक, धनंजय परिहार बोले- कार्यकर्ताओं के कहने पर किया

WhatsApp Facebook
Dhananjay Parihar Viral Video: छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख ने तलवार से काटा केक, धनंजय परिहार बोले- कार्यकर्ताओं के कहने पर किया

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Dhananjay Parihar Viral Video: रायपुर: छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख और टिटोस क्लब के संचालक धनंजय परिहार का तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित टिटोस क्लब का बताया जा रहा है। वीडियो में क्लब के अंदर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद हैं और तेज म्यूजिक के बीच पार्टी चलती दिखाई दे रही है।

Dhananjay Parihar Viral Video: इसी दौरान धनंजय परिहार तलवार लेकर केक काटते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग जश्न मनाते और वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्लब में रात 12 बजे के बाद भी पार्टी और शराब परोसे जाने के आरोपों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Dhananjay Parihar Viral Video: करीब 6 महीने पुराना बताया वीडियो

धनंजय परिहार ने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए इसे करीब 6 महीने पुराना बताया है। उनके मुताबिक, यह वीडियो उनके जन्मदिन के दौरान का है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और दोस्तों के कहने पर उन्होंने तलवार से केक काटा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि तलवार से केक काटने का उद्देश्य किसी व्यक्ति पर हमला करना नहीं था।

क्लब में देर रात तक पार्टी का आरोप

वायरल वीडियो में आधी रात के बाद भी क्लब के अंदर पार्टी चलती दिखाई दे रही है। इसी आधार पर क्लब में निर्धारित समय के बाद भी शराब परोसे जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

धनंजय परिहार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि क्लब में रात 12 बजे तक शराब परोसने का समय निर्धारित है। उनके अनुसार, 12 बजे के बाद ग्राहकों को शराब नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को क्लब से बाहर निकलने में कुछ समय लग सकता है। परिहार ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

ADCP ने कहा- वीडियो की जांच कराएंगे

वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। ADCP पश्चिम राहुल देव शर्मा ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच में वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रही गतिविधियों की पुष्टि की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर क्लब संचालक सहित वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की भूमिका सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Dhananjay Parihar Viral Video: जांच के बाद साफ होगी तस्वीर

Dhananjay Parihar Viral Video: फिलहाल वायरल वीडियो की तारीख, परिस्थितियों और क्लब में शराब परोसे जाने के आरोपों की पुलिस जांच करेगी। वहीं, धनंजय परिहार ने वीडियो को पुराना बताते हुए तलवार से केक काटने की बात स्वीकार की है, लेकिन देर रात शराब परोसे जाने के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

The post Dhananjay Parihar Viral Video: छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख ने तलवार से काटा केक, धनंजय परिहार बोले- कार्यकर्ताओं के कहने पर किया appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)