Dhamtari News: धमतरी में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने श्मशान का रास्ता किया बंद; प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत
Dhamtari News: धमतरी। जिले के श्यामतराई गांव में शनिवार को अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक महिला की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों और मृतिका के परिजनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने श्मशान जाने वाले रास्ते को बांस-बल्लियों से घेरकर बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।
Dhamtari News: जानकारी के अनुसार, श्यामतराई निवासी गीता बाई साहू (56) का निधन हो गया था। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव के मुक्तिधाम ले जा रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और ग्रामीणों ने श्मशान जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी।
Dhamtari News: ग्रामीणों ने पहले कराई थी मुनादी
Dhamtari News: ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पहले ही मुनादी कराई गई थी कि जो लोग हिंदू धर्म की पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं करते या ईसाई धर्म अथवा रामपाल पंथ से जुड़े हैं, उन्हें गांव के श्मशान में अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ग्रामीणों के मुताबिक, मृतिका का परिवार पिछले करीब 10 वर्षों से हिंदू धर्म की पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं कर रहा था और रामपाल पंथ से जुड़ा हुआ था। इसी वजह से ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार को लेकर आपत्ति जताई।
Dhamtari News: मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन
विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और मृतिका के परिजनों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। ग्रामीण परमेश्वर साहू और बालक राम साहू ने बताया कि परिवार को लंबे समय से गांव की परंपराओं का पालन करने के लिए समझाइश दी जाती रही थी, लेकिन परिवार अपनी मान्यताओं के अनुसार चलता रहा।
Dhamtari News: नायब तहसीलदार की समझाइश के बाद हुआ अंतिम संस्कार
Dhamtari News: नायब तहसीलदार दुर्गेश तंवर ने बताया कि मृतिका के परिजन ग्रामीण परंपराओं के अनुसार धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं करते थे। इसी कारण ग्रामीण अंतिम संस्कार को लेकर विरोध कर रहे थे। प्रशासन की समझाइश के बाद सहमति बनी और मृतिका का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हो गया और गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण है।
The post Dhamtari News: धमतरी में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने श्मशान का रास्ता किया बंद; प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत appeared first on Nishaanebaz.
Source: Nishaanebaz


