होम Technology Delhi Building Collapse MCD Officers Suspends: सत्य निकेतन पीजी हादसा मामले में निगम के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें लिस्ट
Technology

Delhi Building Collapse MCD Officers Suspends: सत्य निकेतन पीजी हादसा मामले में निगम के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें लिस्ट

WhatsApp Facebook
Delhi Building Collapse MCD Officers Suspends: सत्य निकेतन पीजी हादसा मामले में निगम के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें लिस्ट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38128-delhi-satya-niketan-pg-building-collapse-mcd-suspends-5-officials Delhi Building Collapse MCD Officers Suspends: सत्य निकेतन पीजी हादसा मामले में निगम के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें लिस्ट

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक 5 मंजिला पीजी (PG) इमारत ढहने के मामले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप में दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिण जोन के डिप्टी कमिश्नर (DC) सहित 5 वरिष्ठ अधिकारियों और इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि रविवार दोपहर सत्य निकेतन में करीब 30 साल पुरानी 5 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। इस भीषण हादसे में 6 छात्रों सहित कुल 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि रेस्क्यू टीम ने 12 लोगों की जान बचाई। शुरुआती जांच में इसे जर्जर और अवैध निर्माण पर प्रशासनिक निगरानी की बड़ी चूक माना जा रहा है।

निलंबित किए गए अधिकारियों की सूची

MCD के विजिलेंस विभाग द्वारा जारी आदेश में जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उनमें राकेश कुमार (डिप्टी कमिश्नर – दक्षिण जोन), रणवीर सिंह (सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर – दक्षिण जोन), ललित कुमार गोयल (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर – बिल्डिंग), सुनील चौहान (असिस्टेंट इंजीनियर – बिल्डिंग) और आशीष कुमार(जूनियर इंजीनियर – बिल्डिंग) शामिल हैं।

फरार मालिक की तलाश तेज

हादसे के बाद से फरार चल रहे बिल्डिंग मालिक हरिराम की धरपकड़ के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। एडिशनल DCP के नेतृत्व में 10 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो दिल्ली और हरियाणा के कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)