होम › Technology › Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 15 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी
Technology

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 15 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी

WhatsApp Facebook
Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 15 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41490-delhi-building-collapse-2 Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 15 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में इमारत के मालिक समेत परिवार के 15 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

दोपहर में मिली बिल्डिंग गिरने की सूचना

फायर कंट्रोल रूम को दोपहर करीब 3:15 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया। घटनास्थल पर मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को तलाशने का अभियान लगातार जारी है।

मलबे से दो बच्चों को निकाला गया

स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीमों के पहुंचने से पहले मलबे से दो बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद बचाव दल ने भी तेजी से मलबा हटाने का काम शुरू किया। अधिकारियों और स्थानीय लोगों की नजर अब मलबे में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है।

करीब 25 गज की जमीन पर बनी थी इमारत

जानकारी के मुताबिक, करीब 25 गज की जमीन पर बनी इस इमारत के निचले हिस्से में दुकानें थीं और ऊपर पांच मंजिलें बनी हुई थीं। बताया जा रहा है कि इमारत का निर्माण पिछले साल ही हुआ था। अचानक इमारत के ढहने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल इमारत गिरने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर मौजूद हैं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)