होम › Technology › Cyber Fraud: कंपनी से लोन लेने वाले हो जाएं अलर्ट, एजेंट बनकर साइबर ठग मांग रहे बैंक डिटेल-पासवर्ड, रायपुर के 3 युवकों से 86 हजार की ठगी
Technology

Cyber Fraud: कंपनी से लोन लेने वाले हो जाएं अलर्ट, एजेंट बनकर साइबर ठग मांग रहे बैंक डिटेल-पासवर्ड, रायपुर के 3 युवकों से 86 हजार की ठगी

WhatsApp Facebook
Cyber Fraud: कंपनी से लोन लेने वाले हो जाएं अलर्ट, एजेंट बनकर साइबर ठग मांग रहे बैंक डिटेल-पासवर्ड, रायपुर के 3 युवकों से 86 हजार की ठगी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36299-raipur-cyber-fraud-loan-agent-scam-targets-bank-details-passwordsotp Cyber Fraud: कंपनी से लोन लेने वाले हो जाएं अलर्ट, एजेंट बनकर साइबर ठग मांग रहे बैंक डिटेल-पासवर्ड, रायपुर के 3 युवकों से 86 हजार की ठगी

Cyber Fraud: रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठग अब लोन देने वाली कंपनियों के एजेंट बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। आरोपी फोन और वॉट्सऐप के जरिए लोगों से संपर्क कर खुद को लोन कंपनी का कर्मचारी बताते हैं। इसके बाद बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड और लोन से जुड़ी रकम के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।

मोवा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां निजी लोन कंपनी के तीन ग्राहकों से कुल 86 हजार 800 रुपए की ठगी की गई। मामला मोवा स्थित क्रेडिट सी लोन मेघदूत मर्केनटाइल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। कंपनी के कर्मचारी प्रद्युमन लिमसाखरे ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

कंपनी ने तीन ग्राहकों को अलग-अलग लोन दिया था। इसके बाद अज्ञात आरोपियों ने ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर फोन और वॉट्सऐप के जरिए संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को क्रेडिट सी लोन कंपनी का कर्मचारी बताया। लोन से जुड़ी जानकारी देकर उन्होंने ग्राहकों का भरोसा जीता। इसके बाद बैंक खाते की डिटेल और अन्य निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई।

आरोप है कि आरोपियों ने लोन की रकम से जुड़े लेनदेन का हवाला देकर ग्राहकों से अपने बताए बैंक खातों में कुल 86,800 रुपए जमा करा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने ग्राहकों से संपर्क करना बंद कर दिया। पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर, वॉट्सऐप चैट और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ये भी पता कर रही है कि आरोपियों के पास कंपनी के ग्राहकों की जानकारी कैसे पहुंची।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)